Thursday, October 22nd, 2026

तीन माह में बन जाएगा राजधानी का हाईजेनिक मटन मार्केट को, हुआ भूमिपूजन

रायपुर
वर्तमान शास्त्री मार्केट के पीछे प्रस्तावित हाईजेनिक मटन मार्केट के निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर एजाज ढेबर व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने किया। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण योजना में 34 दुकाने निर्मित होंगी जिसे ठेकेदार को तीन माह के अंदर बनाकर देने के निर्देश भूमिपूजन अवसर पर महापौर एजाज ढेबर ने उच्च अधिकारियों को दिए।

उन्होंने ने कहा है कि साफ-सफाई के उचित प्रबंधों के साथ ही दुकानों में वेंटिलेशन प्रकाश व्यवस्था और इनलेट व आउटलेट ड्रेन का भी प्रावधान कर हाई जेनिक मार्केट विकसित किया जा रहा है। इस कार्य योजना को 3 माह की अवधि के भीतर पूर्ण करने के निर्देश उच्च अधिकारियों को दिए। वर्तमान में शास्त्री मार्केट के पीछे प्रस्तावित यह मटन मार्केट 7,300 वगफुट में बनेगा। इसमें 80 वगफुट की 34 दुकानें निर्मित की जायेंगी। साथ ही मार्केट के दोनों  तरफ 12 मीटर की सड़क भी निर्मित की जाएगी। सभी दुकानों में कटिंग, वाशिंग, चैपिंग, हेंगिग व्यवस्था इस योजना के तहत बनायी जाएगी। स्वच्छता की दृष्टिकोण से वेस्ट मटेरियल नाली, वेस्ट मटेरियल कलेक्शन चेंबर एवं कचरा संग्रहण व्यवस्था भी बनायी जाएगी। कार्य के शुभारंभ के मौके पर नगर निगम के सहायक अभियंता के.पी. गुप्ता, डिप्टी मैनेजर अमित मिश्रा, मटन मार्केट के सदस्य नईम रजा, अकरम कुरैशी, सहाबुद्दीन कुरैशी, इब्राहिम कुरैशी सहित स्थानीय जन भी शामिल हुए।

 

#हाईजेनिक मटन

Source : Agency

पाठको की राय